{"_id":"69500c27379fd90b3b0ac7d6","slug":"firing-on-retired-army-men-hapur-news-c-135-1-hpr1001-134771-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मंदिर से घर लौट रहे सेवानिवृत फौजी पर कार सवारों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मंदिर से घर लौट रहे सेवानिवृत फौजी पर कार सवारों ने की फायरिंग
Sat, 27 Dec 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में मंदिर से घर लौट रहे सेवानिवृत फौजी कर्मवीर सिंह (62) पर कार सवार चार लोगों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने फौजी की पत्नी की तहरीर पर उनके जेठ के तीन पुत्रों व प्रधान के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी कर्मवीर सिंह सेवानिवृत फौजी हैं। शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह गांव स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। लौटते समय मंदिर के पास रास्ते में कार सवार चार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। इस दौरान घटना को अंजाम देकर कार सवार बदमाश मौके से भाग गए। किसी तरह फौजी लहूलुहान अवस्था में अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
फौजी पर फायरिंग की सूचना पर सीओ वरुण मिश्रा व कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। हालांकि अस्पताल में फौजी की हालत स्थिर बताई जा रही है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि फौजी की पत्नी रंजना की तहरीर पर उनके जेठ के पुत्र अशोक, भोलू, गुल्लू व प्रधान के पति जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।