फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   firing on a school principal

Hapur News: टीसी न देने पर प्रधानाचार्य के ऊपर फायरिंग करने का आरोप

Wed, 13 Aug 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
firing on a school principal
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एससीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने स्कूल के छात्र व उसके साथी पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि स्कूल के 2023-2024 सत्र में छात्र ने कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश लिया था। छात्र ने फीस और परीक्षा भी नहीं दी थी। बुधवार की सुबह वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी बीच छात्र ने कार्यालय में आकर उनसे टीसी की मांग की। उन्होंने छात्र को टीसी देने से मना कर दिया था। आरोप है कि इससे गुस्साया छात्र उन्हें जान से मारने की धमकी देकर स्कूल से चला गया था। उन्होंने छात्र के पिता व डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही छात्र अपने अन्य साथी के साथ स्कूल पहुंचा और उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ भाग गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed