{"_id":"67f7f97040711c89dc0ddec4","slug":"firing-on-a-farmer-hapur-news-c-306-1-gha1001-113950-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: निराश्रित पशुओं को खेत में छोड़ने से रोकने पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: निराश्रित पशुओं को खेत में छोड़ने से रोकने पर चलाई गोली
Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी के जंगल में मक्का के खेत में निराश्रित पशुओं को छोड़ने से रोकने पर युवकों ने किसान पर फायरिंग की। वहीं, पिटाई कर घायल कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गांव निवासी सचिन चौहान ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उन्होंने अपनी चार बीघा जमीन पर मक्का की फसल बोई है। फसल को निराश्रित पशुओं से बचाने के लिए वह बुधवार की रात खेत पर रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव सालौनी की तरफ से साहिल, मनोज अपने दो साथियों के साथ निराश्रित पशुओं के झुंड को भगाते हुए वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पशुओं के झुंड को उनके खेत की तरफ भेज दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पिटाई करते हुए तमंचे से उस पर फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचे। गोली चलने की आवाज सुनकर और हंगामा होने पर आसपास के खेतों में मौजूद किसान भी वहां पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, अभद्रता करने, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।