{"_id":"579a270f4f1c1be41321e1a1","slug":"fire-in-the-basement-of-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग, बेड और दवाएं जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग, बेड और दवाएं जलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 28 Jul 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास बेबी केयर अस्पताल में हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के ठीक सामने स्थित बच्चों के एक अस्पताल में बने बेसमेंट में बृहस्पतिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे तीमारदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने करीब घंटेभर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हादसे में एक बेड और हजारों रुपये की दवाएं जल गईं। कोतवाली के सामने पुराने बस अड्डे के पास बेबी केयर हास्पिटल है। बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल के बेसमेंट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बिल्डिंग से धुआं निकलते देख तीमारदारों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन फानन में तीमारदार मरीजों के साथ अस्पताल से बाहर निकलने लगे। हादसे की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड की टीम ने करीब घंटेभर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त अस्पताल में करीब दर्जनभर बच्चे भर्ती थे। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट ही प्रतीत हो रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।