{"_id":"64246cef4058c981d60151d4","slug":"fire-in-plastic-bag-godown-hapur-news-c-30-1-65799-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्लास्टिक कट्टों के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्लास्टिक कट्टों के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान में प्लास्टिक के कट्टों के गोदाम में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। रिहायसी इलाके में गोदाम होने के कारण आसपास के रहने वाले लोगों ने घरों से निकलकर जान बचाई। दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मोहल्ला कोटला मेवातियान में निरंजन सिंह का प्लास्टिक के कट्टों का गोदाम है। बुधवार की सुबह अचानक उसके गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि गोदाम में लाखों का माल जलकर राख हो गया।
गोदाम मालिक को दिया नोटिस
आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां लगी। आग से मोहल्ले में चीख पुकार मच गई और लोगों ने भागकर जान बचाई। दमकल अधिकारियों की मानें तो गोदाम बिना एनओसी के चल रहा था और न ही आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे। इस मामले में गोदाम मालिक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
कोट -
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि फिलहाल आग के सही कारणों का पता पूरी जांच के बाद ही लगेगा। गोदाम मालिक के दो और भाइयों के भी पास में ही गोदाम हैं। उन्हें भी नोटिस दिया गया है।- मनु शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।