{"_id":"682226cf57eccf34150e57d0","slug":"fire-in-pickup-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124286-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिकअप में लगी आग, माल समेत जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिकअप में लगी आग, माल समेत जलकर खाक
Mon, 12 May 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 12 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। सोमवार शाम हाईवे 9 पर सरस्वती मेडिकल कालेज के पास दिल्ली की तरफ जा रहे पिकअप में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक गाड़ी रोककर निकल गया। इस दौरान हाईवे पर एक साइड के वाहनों को रोककर नीचे से निकाला गया। आग बुझने के बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
पुलिस के अनुसार रामपुर की कंपनी नीरू मेंथॉल से किसी केमिकल के ड्रम लेकर एक पिकअप दिल्ली की तरफ जा रही थी। सरस्वती हॉस्पिटल से आगे ओवरब्रिज पर अचानक पिकअप में आग लग गई। इसके कुछ देर बाद ही उसने भयंकर रूप धारण कर लिया। चालक बहराइच निवासी सज्जन कुमार ने अचानक कूदकर जान बचाई। उसने बताया कि वह पिकअप से माल लेकर दिल्ली जा रहा था। पिलखुवा पहुंचते ही ओवरब्रिज पर वाहन में अचानक आग लग गई।
आग की चपेट में आकर गाड़ी और उसमें रखा सारा माल जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान यातायात को ओवरब्रिज के नीचे से निकाला गया और यहां जाम की स्थिति रही। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि वाहन चालक सुरक्षित है। आशंका है कि आग पहले इंजन में लगी और इसके बाद केमिकल तक आग पहुंच गई। ड्रमों में कौन सा केमिकल था, इसकी जांच की जा रही है।