फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire in paper factory

Hapur News: गत्ता फैक्टरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Fri, 04 Oct 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 04 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
fire in paper factory
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोदीनगर रोड स्थित एक गत्ता फैक्टरी में अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडि़यों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मोदीनगर रोड पर गांव बदनौली के पास नवीन गुप्ता की पेपर मिल है। शुक्रवार की दोपहर कर्मचारी मिल में कार्य कर रहे थे, इसी दौरान अज्ञात कारणों से अचानक पेपर मिल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस स्थिति से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग के बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी देर तक प्रयासों के बाद पांच फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया। एफएसओ नरेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed