{"_id":"67b9f36669c1d0363b03f9a9","slug":"fire-in-furniture-shop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120705-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अस्पताल के पास फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अस्पताल के पास फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग
Sat, 22 Feb 2025 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एटमॉस अस्पताल के पास फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे यहां अफरातफरी मची रही। अस्पताल के कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
मोहल्ला श्रीनगर निवासी पवन सेठी की मेरठ रोड स्थित एटमॉस अस्पताल के पास सेठी फर्नीचर के नाम से दुकान है। दोपहर लगभग तीन बजे दुकान के ऊपरी हिस्से में बने टीन शेड में कारीगर काम कर रहे थे। इसी बीच शार्ट सर्किट के कारण यहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान कारीगरों ने किसी तरह नीचे आकर अपनी जान बचाई। धुएं का गुबार देख अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों की मदद से पानी के पाइप को फर्नीचर की दुकान के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल कर्मियों व लोगों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि दुकान के ऊपरी तल में शार्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है। दमकल व अस्पताल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि कुछ सामान जलकर राख हुआ है।