फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire in a house

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में घर में लगी, दहेज का सामान जला

Sat, 05 Aug 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 05 Aug 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
fire in a house
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा अलीनगर स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। जिसमें दहेज के लिए रखा करीब 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हाजी अशरफ ने बताया कि करीब डेढ़ माह बाद उसकी दो पुत्रियों का निकाह होना है, इसके लिए परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे। शुक्रवार शाम घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में करीब 15 लाख रुपये की कीमत का दहेज का सामान रखा हुआ था। जबकि परिवार के लोग घर के निचले हिस्से में मौजूद थे। देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मकान के ऊपर के हिस्से में आग लग गई। परिवार व मोहल्ले के लोगों में आग को देखकर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग बेकाबू हो गई, जिसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed