फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire from the sky.

आसमान से बरस रही आग, लोग बेहाल

Tue, 17 May 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 17 May 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Fire from the sky.
मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा - फोटो : अमर उजाला

आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों से मंगलवार को सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद रहे। गर्मी से लोगों को बुरा हाल रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24  डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


गर्मी के कहर से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप, लू और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही सूर्य देवता ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


11 बजे के बाद बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। आलम यह था कि घरों और संस्थानों में कूलर और पंखे गर्म हवा देने लगे। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से घर लौटते समय बच्चों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों और बैंकों में भी गर्मी के कारण लोगों का आवागमन कम रहा। अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। शाम पांच बजे के बाद सड़कों और बाजारों में चहल पहल शुरू हुई।

गर्मी के कारण ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। शाम ही बाजार में ग्राहक आ रहे हैं। इस वजह से लागत भी नहीं निकल पा रही है। -अशोक जैन, कपड़ा व्यापारी

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर बारह बजे के बाद बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। शाम को ही बाजारों में खरीदारी हो रहे हैं। लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं।  -सुमित  वर्मा व्यापारी


गर्मी भीषण पड़ रही है। ऐसे में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।  जल्द बारिश होनी चाहिए, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। - कृष्णा देवी

गर्मी के कारण बच्चों को दोपहर में घर में ही रखना पड़ता है। बच्चे कही बीमार न पड़ जाएं इसकी चिंता सताती है।  -रितू त्यागी

डिप्टी सीएओ डा. प्रवीण शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी का इस्तेमाल ज्यादा करें। पूरी बाजू की शर्ट पहने। दोपहर में बाहर से आने के बाद तुरंत पानी न पीएं। मसालेदार भोजन कम करें और तरल पदार्थों पर जोर दें। किसी प्रकार की दिक्कत महसूस करने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed