फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire department van stuck

Hapur News: जंगल में आग बुझाने गई दमकल विभाग की गाड़ी पलटी

Wed, 29 May 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 29 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
fire department van stuck
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव फरीदपुर एतमाली के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी पलट गई। इस दौरान गाड़ी में सवार पांच दमकल कर्मी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर जा रहे वन विभाग के चौकीदार की ओर तेंदुए का परिवार भी दौड़ पड़ा। हालांकि इस दौरान उसने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर सीओ आशुतोष शिवम समेत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी के माध्यम से गाड़ी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। बुधवार की शाम करीब 4 बजे गंगा खादर क्षेत्र के गांव फरीदपुर एतमाली के जंगल में आग लग गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारी रामवीर सिंह, शीशपाल, सोहनवीर, सूरज आग पर काबू पाने के लिए गाड़ी से मौके पर पहुंच गए। आग पर पानी का छिड़काव करने के बाद दोबारा पानी भरने गढ़ की तरफ आने के दौरान गाड़ी जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन यह शुक्र रहा कि दमकलकर्मियों के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जेसीबी के माध्यम से गाड़ी को सीधा कराया।
विज्ञापन


वन चौकीदार के सामने आया तेंदुए का परिवार

वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर चौकीदार सौकेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि दमकल विभाग की गाड़ी अचानक पलट गई। वह गाड़ी की ओर दौड़ पड़ा। इसी बीच सौकेंद्र ने देखा कि खेतों से निकल कर तेंदुए का एक परिवार उसकी तरफ आ रहा है। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। हालांकि तेंदुए का परिवार दूर से ही दूसरे खेतों में चल गया। जिसके बाद उसने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
जंगल में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पानी लेने के लिए वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ता खराब होने के कारण गाड़ी पलट गई। घटना में किसी की कोई चोट नहीं आई है। जेसीबी के माध्यम से को सीधा कराकर दमकल कार्यालय भेज दी गई है। वहीं तेंदुए का परिवार होने की संभावना को लेकर वन क्षेत्राधिकारी से वार्ता की जाएगी। - सीओ आशुतोष शिवम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed