फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire Caused by Short Circuit; Lives Saved by Climbing onto Neighbors' Roofs

Hapur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पड़ोसियों की छत पर चढ़कर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fire Caused by Short Circuit; Lives Saved by Climbing onto Neighbors' Roofs
दुकान में आग  लगने के बाद उठता धुआं। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड स्थित जवाहर गंज मंडी के सामने एक किराना व्यापारी के मकान में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच पड़ोसियों की मदद से परिवार के सदस्यों को छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान व्यापारी की पत्नी और दोनों बेटियां धुएं के कारण बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी सौरभ गर्ग ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ नीचे स्थित किराने की दुकान पर थे, जबकि उनकी पत्नी मोनिका और बेटियां वैशाली व पारुल दूसरी मंजिल पर मौजूद थीं। दोपहर करीब तीन बजे मकान से धुआं निकलता देख वह ऊपर पहुंचे तो देखा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हुई है, जिसने तेजी से वहां रखे सामान को चपेट में ले लिया। आग और धुएं के बीच फंसे परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर बच्चों और महिला को तीसरी मंजिल से पड़ोसियों की छत पर पहुंचाया और वहां से सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान धुएं और घबराहट के कारण तीनों की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार, हालत सामान्य

धुएं से दम घुटने से बेहोश महिला मोनिका के साथ ही दो बच्ची पारुल व वैशाली को परिजनों ने तुरंत ही नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हो सकता था बड़ा हादसा



अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता और परिवार को बाहर नहीं निकाला जाता, तो यह घटना बड़ा रूप ले सकती थी। आसपास घनी आबादी होने से अन्य मकान भी चपेट में आ सकते थे।



लाखों रुपये का नुकसान

आग लगने से दुकान में रखा देसी घी, तेल और अन्य किराना सामान जलकर नष्ट हो गया। व्यापारी के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


फायर स्टेशन प्रभारी उत्तम सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर मौके पर टीम के साथ पहुंच गए थे, समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed