फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire breaks out in power lines, disrupting power supply to hundreds of homes

Hapur News: बिजली के तारों में लगी आग, सैकड़ों घरों की आपूर्ति ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in power lines, disrupting power supply to hundreds of homes
मोहल्ला कृष्णगंज में तारों में लगी आग।
पिलखुवा। कृष्णगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार को बिजली के खंभे पर लगे बिजली और इंटरनेट के तारों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते तार धू-धू कर जलने लगे। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अमित सिंघल और दिनेश गुप्ता ने बताया कि बिजली के जर्जर तारों की शिकायत ऊर्जा निगम से कई बार की जा चुकी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। आग लगने से कई घरों के इनवर्टर, बैटरी, पंखे और एलईडी भी खराब हो गए। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी। भीषण गर्मी में बिजली के बिना लोग पसीने से तरबतर होकर बिजली आपूर्ति सुचारू होने की प्रार्थना करते रहे।
विज्ञापन

लोगों ने बिजली घर पर भी लगातार फोन कर बिजली के जले तारों को शीघ्र ठीक करने की गुहार लगाई। उन्होंने जर्जर तारों को शीघ्र बदलने और पूरे क्षेत्र की विद्युत लाइन की जांच कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत करा विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई हैं। इसके अलावा इंटरनेट केबल से संबंधित केबल को को सूचना देकर विद्युत खंभों से हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed