{"_id":"65c7a05f62e799348e06e08f","slug":"fir-on-inlaws-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107587-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पति व परिजनों को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पति व परिजनों को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कविनगर में पत्नी को लेने आए पति व उसके परिजनों को ससुराल पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। वहीं, लोगों ने उनसे मोबाइल व सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित न्यायालय की शरण में पहुंचा। न्यायालय के आदेश पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जिला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के मोहल्ला शताब्दी नगर निवासी विशाल वर्मा ने बताया कि 28 फरवरी 2021 को उसकी शादी मोहल्ला कविनगर निवासी योगिता से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। पत्नी आए दिन विवाद करती और परिजनों को छोड़कर उसके साथ अलग रहने का दबाव बनाती। छह मई 2023 को विवाद कर पत्नी अपने मायके मोहल्ला कविनगर आ गई। छह अगस्त 2023 को ससुर छत्रपाल ने फोन कर योगिता को ले जाने की बात कही। इस पर वह अपने पिता, माता, बहन व बहनोई को साथ लेकर मोहल्ला कविनगर पहुंचा। ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें कमरे में बंधक बना लिया। वहीं, सभी के मोबाइल छीन कर उन्हें जमकर पीटा और उसकी बहन के गले से सोने की चेन झपट ली। मौका देखकर उन्होंने जान बचाकर थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छत्रपाल, अभिषेक, सविता, शुभम, डिंपल, शशिकांत, कुलदीप व विपुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।