फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on eight people

Hapur News: दहेज हत्या के आरोप में आठ पर मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 26 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
fir on eight people
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला छोटा बाजार में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत के बाद पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि रविवार को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा निवासी शिवम ऊर्फ सचिन ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी बहन काजल की शादी 29 जून 2021 को मोनी उर्फ मोनू निवासी छोटा बाजार के साथ हुई थी। बच्चे न होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित करने लगे और दहेज की भी मांग करने लगे। रविवार की शाम को उसकी बहन के ससुर राधेश्याम जोशी, सास राकेश, पति मोनी उर्फ मोनू, बंटी, जेकसरन, सोनू, सुनील जोशी, सोनिया जोशी ने उसकी बहन की फंदा लगाकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तो काजल मृत मिली। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed