फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged on three accused

Hapur News: नौ लाख रुपये की लूट में महिला समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Jul 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
fir lodged on three accused
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रिलायंस रोड पर नौ लाख की नकदी लूटने वालों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। कोतवाली पुलिस ने महिला समेत तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

उदयराम की तहरीर के मुताबिक 21 जुलाई को वह डासना के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर बस से उतरा था। पिलखुवा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी सफेद कार में सवार एक महिला और दो पुरुषों ने लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। कार चलाने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। कुछ दूर जाकर सीट बदलने के बहाने उसका बैग छीना और फरार हो गए। बैग में नौ लाख रुपये मौजूद थे।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वारदात में शामिल तीनों बदमाशों की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कार के यूपी- 14 नंबर की जानकारी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि लूट की वारदात में महिला समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed