फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged on teacher and her father

Hapur News: शिक्षिका और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा

Wed, 23 Oct 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 23 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
fir lodged on teacher and her father
पिलखुवा। शिक्षिका और उसके पिता के खिलाफ पुलिस ने 50 हजार रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गांव बझेड़ा खुर्द निवासी कपिल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके स्कूल में खेड़ा निवासी कलश कौशिक शिक्षिका हैं। उसने एक प्लॉट खरीदने के संबंध में शिक्षिका से बात की, जिसके बाद शिक्षिका के पिता ने परतापुर रोड पर अपना प्लॉट बताते हुए उसे बेचने की बात कही। उसके द्वारा 22 हजार नकद और 28 हजार रुपये शिक्षिका के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए। एक सप्ताह में बैनामा कराना तय हुआ। निर्धारित अवधि में बैनामा नहीं करने एवं शक होने पर उसके द्वारा प्लॉट की जांच कराई, तो पता चला कि प्लॉट शिक्षिका के पिता का नहीं है। रुपयों का तकादा करने पर वह जाने से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं स्कूल संचालक की तहरीर पर शिक्षिका कलश कौशिक और उसके पिता विनीत कौशिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 316(2), 352 और 351(2) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed