फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged on lab worker and doctor

Hapur News: युवती की मौत के मामले में पैथोलॉजी लैब के कर्मचारी और चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
fir lodged on lab worker and doctor
हापुड़। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी अधिवक्ता की पुत्री की मौत के मामले में पुलिस ने गढ़ रोड स्थित लाल पैथोलॉजी लैब के कर्मचारी और चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लैब पर देरी से रिपोर्ट देने और चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप है।
विज्ञापन

तहरीर में अधिवक्ता व आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी ऋषिपाल सैनी ने बताया कि 9 जून को उनकी पुत्री कनिका को बुखार आया था, मोहल्ले में ही स्थित डॉ. विमलराज ने दवा दी, लेकिन बुखार ठीक नहीं होने पर डॉक्टर ने बेटी को गलत दवा दे दी। यहां से आराम नहीं लगने पर डॉ. डीके कंसल के यहां उपचार कराया। वहां बताया कि कनिका का लिवर ज्यादा मात्रा में दवा देने से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


चिकित्सक के कहने पर बेटी के रक्त की जांच गढ़ रोड स्थित लाल पैथोलॉजी लैब में कराई। स्टाफ ने शाम तक रिपोर्ट आने की बात कही। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि लैब ने तीन दिन में रिपोर्ट दी। इस कारण बेटी के उपचार में भी देरी हुई। मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में भी उपचार के दौरान काफी परेशान किया गया। 18 जून को उपचार के दौरान कनिका की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में पीडि़त ने पुलिस से शिकायत की थी। एमओ कार्यालय में शिकायत करने पर त्रिलोकीपुरम में चल रहा क्लीनिक फर्जी मिला, जिसे सील भी कर दिया गया। अब तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


कोट -
तहरीर के आधार पर सिमरौली निवासी डॉ. विमलराज भारद्वाज और गढ़ रोड स्थित लाल पैथोलॉजी लैब के कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में उचित कार्रवाई होगी। - जितेंद्र शर्मा, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed