{"_id":"68924a965c8b5ee3400cd84c","slug":"fir-lodged-on-50-people-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128392-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुदाफरा चौकी पर हंगामा और जाम लगाने पर 50 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुदाफरा चौकी पर हंगामा और जाम लगाने पर 50 के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 05 Aug 2025 11:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुदाफरा चौकी पर सोमवार को ग्रामीणों द्वारा हुए हंगामे और जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
मुदाफरा चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण टोनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी कि काले लोवर व टीशर्ट पहनकर संदिग्ध व्यक्ति ओम ग्लोबल स्कूल की तरफ जा रहा है। सूचना पर वे पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को चौकी ले आए थे। देखने में व्यक्ति मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा था। काफी पूछने पर उसने अपना नाम रागिब उर्फ मुन्नू निवासी बड़ागांव बताया। इस दौरान चौकी पर भीड़ बढ़ती देख उन्होंने व्यक्ति को थाना बाबूगढ़ भिजवा दिया था।
इसके बाद भीड़ में शामिल 40 से 50 लोगों ने संदिग्ध से स्वयं पूछताछ करने के लिए उसे वापस बुलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ ने चौकी के सामने नारेबाजी करते हुए किठौर रोड को जाम कर दिया था। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हुई व भय का माहौल हो गया। उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देकर थाना बाबूगढ़, थाना हापुड़ देहात और थाना हाफिजपुर पुलिस को मौके पर बुलाया और जैसे तैसे स्थिति को काबू कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।