फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir in fight of devnandini hospital

Hapur News: देवनंदनी अस्पताल में मारपीट, तोड़फोड़ मामले में केस दर्ज

Wed, 16 Jul 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 16 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
fir in fight of devnandini hospital
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में मंगलवार को तीमारदार व अस्पताल कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने एक तीमारदार व अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। ये फुटेज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी रमेशचंद गौतम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच देवनंदनी अस्पताल में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना उनके संज्ञान में आया। इसके बाद वे टीम के साथ देवनंदनी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

यहां जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि मंगलवार की शाम अस्पताल में वसीम निवासी गांव उपैड़ा व अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने महिला मरीज अलीमन का उपचार करने के लेकर आपस में मारपीट व दंगा किया। झगड़े में दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर तीमारदार वसीम व देवनंदनी अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसमें अस्पताल कर्मी महिलाओं और अन्य तीमारदारों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इन सभी की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

-----------
हंगामे के बाद बेकाबू हो गया अस्पताल का स्टाॅफ, महिलाओं को भी नहीं बख्शा -
अस्पताल में मरीज के मृत होने की गलतफहमी के बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया था। इस दौरान गरमानरमी के दौरान अस्पताल का स्टाफ चाहता तो मामले में शांत रहकर मामले को निपटा सकता था, लेकिन पुलिस की जांच और सीसीटीवी की जांच के अनुसार स्टाफ ने बेकाबू होकर अस्पताल में मौजूद लोहे के सिलिंडर स्टैंड व अन्य लोहे की वस्तुओं से महिलाओं और तीमारदारों को जमकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed