फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir in car accident

Hapur News: बेकाबू कार की टक्कर में युवक की मौत का मुकदमा हादसे में दर्ज

Fri, 04 Jul 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 04 Jul 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
fir in car accident
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे 9 पर 30 जून की रात को राजा जी ढाबा पर बेकाबू कार द्वारा रौंदे गए युवक अजीत पाल की मौत के मामले में पुलिस ने हादसे में मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार देर शाम थाने पहुंचे परिजनों की पुलिस अधिकारियों से लंबी वार्ता हुई। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार के मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि, कार का चालक अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के थाना देहात क्षेत्र के गांव फरहादपुर निवासी अजीतपाल (28) दिल्ली में जल बोर्ड में संविदाकर्मी था। 30 जून की रात वह अपनी प्रेमिका के साथ राजा जी ढाबा पर उसका जन्मदिन मनाने के लिए आया था। ढाबे के बाहर सेल्फी लेने के दौरान एक कार ने युवक-युवती समेत चार लोगों को रौंद दिया था। इसमें अजीतपाल की मौत हो गई थी। जबकि युवती समेत ढाबे पर मौजूद राजस्थान के जिला झुंझुनूं के गांव खुढ़ाना निवासी संदीप और उसका तहेरा भाई सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

वारदात के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में पहले एक तहरीर भी सामने आ रही थी। लेकिन पुलिस तहरीर न मिलने की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार की रात परिजन अचानक थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घंटों बातचीत की। इस दौरान परिजनों के साथ कुछ अधिवक्ता भी थे। इसके बाद परिजनों ने मामले में एक और तहरीर दी। इसमें परिजनों ने हत्या का आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता उमराव सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 30 जून को उनका पुत्र अजित पाल किसी कार्य से बाबूगढ़ जा रहा था। तभी रास्ते में मुख्य सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर राजा जी हवेली ढाबा पर रुका हुआ था। रात में करीब साढ़े दस बजे एक कार का चालक बड़ी तेजी व लापरवाही से चलाता हुआ आया और पीड़ित के पुत्र के जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दे दी है। दुर्घटना में मौत होना बताया गया है। कार के स्वामी और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed