{"_id":"5878f37e4f1c1b7840ba95b8","slug":"fir-against-two-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 13 Jan 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
- फोटो : demo pic
ततारपुर गांव में आयोजित एक प्रचार सभा में गलत बयानबाजी पर बसपा के जिलाध्यक्ष सहित एक समर्थक के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बसपा की एक प्रचार बैठक ततारपुर गांव में आयोजित की गई थी। प्रचार सभा में बसपा के जिलाध्यक्ष किरनपाल सिंह व एक समर्थक धर्मेंद्र पर गलत बयानबाजी करने का आरोप है।
विज्ञापन
सूचना पर आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड मौके पर पहुंची। टीम में शामिल एसआई संजीव कुमार ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। वहीं, कार्रवाई से अन्य प्रत्याशियों की होने वाली बैठकों को लेकर भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष किरन पाल सिंह ने बताया कि मेरे नाम से कार्यक्रम की अनुमति थी। मै कार्यक्रम में मौजूद था, लेकिन इस दौरान मैने कोई भाषण नहीं दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें एफआईआर की जानकारी नहीं है।
उधर, देहात थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रचार सभा में गलत बयानबाजी का मामला सामने आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।