{"_id":"6ab2b9b707f991925907e975","slug":"finish-your-work-by-friday-banks-will-remain-closed-for-five-consecutive-days-hapur-news-c-135-1-hpr1003-148804-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शुक्रवार तक निपटा लें काम, लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शुक्रवार तक निपटा लें काम, लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन
बैंक में खड़े कर्मचारी। स्रोत: संगठन
हापुड़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वहीं, बैंकिंग यूनियनों ने पांच कार्य दिवस को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पूर्व 26 और 27 सितंबर को दो दिन बैंकों का अवकाश रहेगा। अवकाश और हड़ताल के कारण पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में शुक्रवार तक अपने बैंक संबंधी काम निपटा लें।
यूपी बैंक एम्प्लाॅई यूनियन के अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मी फाइव डे वर्किंग, पीएलआई समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मंगलवार को बैंक कर्मियों ने शाखाओं में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक दो दिन बंद रहेंगे। इसके तुरंत बाद बैंकिंग यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है।
लगातार पांच दिन तक जिले की करीब 100 बैंक शाखाओं में बैंकिंग कामकाज ठप रहने की आशंका है। इन छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल से ग्राहकों को लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इनमें चेक क्लीयरेंस, दस्तावेज जमा करना और शाखा से जुड़े दूसरे कर्मचारी-निर्भर काम शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का करें उपयोग
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आशीष कुमार सक्सेना ने कहा कि हड़ताल की अवधि में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। नकदी की जरूरत होने पर ग्राहक अपने नजदीकी एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, रोजमर्रा के बैंकिंग काम के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया जा सकता है। पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने और दूसरे सामान्य लेनदेन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यानी जिन कामों के लिए शाखा जाना जरूरी नहीं है, उन्हें डिजिटल माध्यम से पूरा करने की कोशिश की जा सकती है।