{"_id":"6621562d2a3eb6f349016c68","slug":"fight-in-restaurant-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109690-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रेस्तरां में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रेस्तरां में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार
Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के फ्री गंज रोड स्थित एक रेस्तरां में बुधवार रात कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को पीटा। वहीं फायरिंग भी की, इसमें कर्मचारी बाल-बाल बच गए। रेस्तरां संचालक की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली है।
नगर के मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी कमल ने बताया कि उसका फ्री गंज रोड स्थित कमल डोसा प्लाजा नाम से रेस्तरां है। बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे प्रेम, अभिषेक, सौरभ निवासीगण मोहल्ला देवलोक कॉलोनी व एक अज्ञात व्यक्ति खाना खाने आए। इस दौरान आरोपियों ने चटनी को खराब बताकर कर्मचारी के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए रेस्तरां में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद जान से मारने की नियत से आरोपियों ने पिस्टल से कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। इसमें कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
फायरिंग की आवाज सुन आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान दो आरोपी गिरकर चोटिल हो गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि रेस्तरां संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।