फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight in dehpa village

Hapur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला

Mon, 30 Sep 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 30 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
fight in dehpa village
पिलखुवा। थाना क्षेत्र के गांव दहपा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट व पथराव कर दिया। जिसमें चार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान के बताया कि दहपा में एक पक्ष की युवतियों पर दूसरे पक्ष के युवकों ने अश्लील इशारे करते हुए छेड़छाड़ कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपियों ने पथराव भी किया। जिसमें एक पक्ष की चार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। दो पक्षों में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed