{"_id":"67ec1a9810a4251de801294b","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-306-1-gha1001-113735-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 16 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 16 पर मुकदमा दर्ज
Tue, 01 Apr 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव खागोई में सोमवार को ईद की नमाज पढ़ने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। जिसमें थाने आने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिनमें से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाने में तैनात एसआई मुनेंद्र सिंह ने तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख है कि गांव खागोई में ईद की नमाज के दौरान मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करा दिया गया। लेकिन दोबारा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हंगामा करते हुए मारपीट की गई। नहर पटरी पर आरोपियों ने कार के भी शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के अनस, राहिल, अहमद, मोहम्मद नाजिम, दानिश अली, शाहेआलम, मुबारक, सरवर अली, आसिफ, हसरत, वारिस, राजा, युसूफ, फरहान, रिहान और आदिल निवासी गांव खागौई के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191(2), 191(3),190, 115(2), 352, 351(2), 351 (3),324 (4),126 (2),सीएल एक्ट 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिनमें से अनस, आरिफ, राहिल, रहमत, नाजिम, दानिश अली, शाहेआलम और मुबारक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।