फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two groups

Hapur News: पॉलिथीन में कटा अंगूठा लेकर कोतवाली पहुंची महिला

Sat, 02 Aug 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 02 Aug 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
fight between two groups
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतनगर में बैलों की लड़ाई के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। संघर्ष में एक महिला का अंगूठा चाकू के वार से कट गया। जिसे वह पॉलिथीन में लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

गांव निवासी शुबरत पत्नी दानिश ने बताया कि शनिवार शाम एक भट्टा परिसर में बैल आपस में भिड़ गए थे, इसी बात पर पड़ोसी जेठ-जेठानी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि झगड़े में जेठ के बेटे ने चाकू से उसका अंगूठा काट दिया, जबकि जेठ-जेठानी ने भी उसकी पिटाई की। देर शाम पीड़िता कटा हुआ अंगूठा लेकर कोतवाली पहुंची तो पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल कराया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed