{"_id":"67d853fa9b4c529854014672","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121593-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मीरपुर कला में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मीरपुर कला में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल
Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर कला में होली के दिन दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे मेरठ रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के दस नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि 14 मार्च को उपनिरीक्षक नसीम अहमद को गांव मीरपुर कला में मारपीट कर घायल करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पूछताछ के दौरान मोंटी उर्फ आशु चड्ढा व अर्जुन के बीच मोबाइल पर कहासुनी की बात सामने आई थी।
इसके बाद अर्जुन व इसके पक्ष के दीपक, आजाद, मोहित, राहुल, राजा व कुछ अज्ञात मोंटी के घर में घुस गए। इस बीच मोंटी व इसके पक्ष के कल्लू उर्फ गगन, ललित, नीशू व कुछ अज्ञात व्यक्ति घर पर मौजूद थे। इस दौरान दोनों पक्षों ने दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन
हमले में कालू उर्फ गगन समेत तीन लोग घायल हुए थे। इनमें से कालू उर्फ गगन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था। सीओ ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार व उनकी टीम ने सोमवार को हिस्ट्रीशीटर मोंटी उर्फ आशु चड्ढा, मोहित, राहुल व राजा को घुंघराला नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर मोंटी उर्फ आशु चड्डा के खिलाफ जिला मेरठ, गाजियाबाद व हापुड़ के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 28 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।