फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two group

Hapur News: हरौड़ा और अठसैनी के युवकों में चले लाठी डंडे

Tue, 04 Jul 2023 09:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 04 Jul 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
fight between two group
गढ़मुक्तेश्वर। पुरानी रंजिश को लेकर सिंभावली के गांव हरौड़ा के युवकों ने गढ़ के गांव अठसैनी में एक युवक को पीटना शुरु कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अठसैनी के युवकों ने भी हरौड़ा के युवकों को लाठी डंडों से पीटकर घायल किया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गढ़ के गांव अठसैनी निवासी असलम ने बताया कि वह गढ़- सिंभावली मार्ग पर ऑटो चलाता है। कुछ समय पहले उसने हरौड़ा के एक युवक को ऑटो में बैठाकर हरौड़ा गांव में छोड़ा था। जिससे किराया मांगा तो उसने इन्कार कर दिया। जिसको लेकर विवाद हो गया था, लेकिन समझौता के बाद मामला शांत हो गया। पीड़ित ने बताया कि ईद वाले दिन हरौड़ा निवासी कुछ युवकों ने रास्ते में रोक कर अभद्रता की थी।इस संबंध में सिंभावली थाने में तहरीर दी थी। मंगलवार की दोपहर वह अपने घर पर मौजूद था, इसी बीच हरौड़ा के समयदीन, जीशान, अरमान समेत अन्य लोग घर में लाठी डंडे, धारदार हथियार और ईंट लेकर घर में घुस गए और पीटना शुरु कर दिया। शोर मचाने पर अठसैनी के युवकों ने भी लाठी डंडों से हरौड़ा के युवकों को पीटना शुरु कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया और सभी आरोपियों को कोतवाली लेकर पहुंची। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षों में घायल हुए युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, मामले की जांच की जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed