{"_id":"6824ca52d5c72c173809e67b","slug":"fight-between-two-group-hapur-news-c-306-1-gha1001-114712-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Wed, 14 May 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 14 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भदस्याना में दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना पर पुलिस में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद बहादुरगढ़ थाना प्रभारी समेत अन्य थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, मामला सामान्य होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
गांव भदस्याना में पिछले पांच दिन से दो पक्षों के बीच अभद्रता और टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मंगलवार की रात को भी दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तनाव हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उनके बाद अन्य थानों की पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की गई। मामला सामान्य होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।