फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   festival of victory of truth over untruth Vijayadashmee.

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है विजयदशमी

Sat, 08 Oct 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 08 Oct 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
 festival of victory of truth over untruth Vijayadashmee.
स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई दुर्गा अष्टमी और दशहरा - फोटो : अमर उजाला

नगर के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को दुर्गा अष्टमी और विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने राम, सीमा, लक्ष्मण और हनुमान आदि की वेशभूषा में सजकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


वहीं शिक्षकों ने बच्चों को त्योहारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केशव नगर स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मुख्य वक्ता आचार्य मनोज शर्मा ने कहा कि दुर्गा अष्टमी शक्ति का प्रतीक मानी जाती है।
विज्ञापन


मां दुर्गा ने अनेक राक्षसों का वध कर धर्म की स्थापना की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू शिवपुरी स्थित मिनीलैंड पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कुमार ने रावण दहन किया। कार्यक्रम में अनमोल ने राम, परम कलरा ने लक्ष्मण, कनिष्का वर्मा ने सीता व आरव त्यागी ने हनुमान का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।

राजेंद्र कुमार ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या मुक्ता तिवारी, नीलम खुराना, निशा चुग, विशा शर्मा, तरुणा यादव, सोनिया त्यागी आदि मौजूद रहे।

गीतांजली पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधक सुशीला अग्रवाल व प्रधानाचार्या मीनाक्षी गर्ग ने बच्चों को त्योहार के विषय में बताया। इसके बाद बच्चों ने रावण का पुतला बनाया और राम की वेशभूषा में सजकर पुतले का दहन किया।

इस मौके पर शिखा सिंघल, संतोष मित्तल, सुनीता शर्मा, राखी, स्वाति, तृप्ति, गरिमा, नेहा, लाइबा आदि का सहयोग रहा। केशव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह व विजयदशमी पर्व का आयोजन किया गया।

इसमें कार्यक्रम अध्यक्ष विजय वत्स ने कार्तिक सिंह को अध्यक्ष, द्वारिका अग्रवाल को उपाध्यक्ष, गुरप्रीत को मंत्री, समर किशोर के सहमंत्री, परमीत ढिल्लन को सेनापति और हर्ष कुमार को उपसेनापति पद की शपथ ग्रहण कराई।


प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बच्चों को महिषासुर मर्दन के बारे में बताया। इस मौके पर आचार्य सतीश चंद शर्मा, कवि विजय वत्स, आनंद किशोर, गौरव कंसल, सोनिया, रूबी आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed