{"_id":"57a354364f1c1bda762bb764","slug":"female-clashed-with-highway-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबास : हाईवे पर लुटेरों से भिड़ी स्कूटी सवार महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबास : हाईवे पर लुटेरों से भिड़ी स्कूटी सवार महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 04 Aug 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
हाथापाई में बाइक से गिरकर महिला घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे-24 पर बृहस्पतिवार को चेन लूटने की कोशिश कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों से स्कूटी सवार महिला भिड़ गई। महिला के साहस को देख बदमाश भागने पर मजबूर हो गए। हालांकि अचानक हमले में महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गयी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को करीब ढाई बजे नगर के गांधीबाग निवासी महिला कंचन अपने पुत्र मोनू के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ जा रही थी। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर पराग डेयरी के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला की चेन लूटने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
लेकिन महिला साहस का परिचय देते हुए बदमाशों से भिड़ गई। हाथापाई में महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। हालांकि तभी शोर सुनकर राहगीर दौड़े तो आरोपी भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से बदमाशों के बारे में पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन