फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fear of leopard grips people ahead of Kanwar Yatra

Hapur News: कांवड़ यात्रा से पहले लोगों में तेंदुए की दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fear of leopard grips people ahead of Kanwar Yatra
गांव खुडलिया के निकट नए हाईवे की सर्विस रोड पर घूमता तेंदुआ। स्रोत वीडियो ग्रैब
सिंभावली। क्षेत्र में नए हाईवे की सर्विस रोड, गांव खुड़लिया, नहर पटरी और नए बाइपास के आसपास लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि करीब 20 दिन बाद इन्हीं मार्गों से लाखों शिवभक्त कांवड़ लेकर गुजरेंगे। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार रात और रविवार सुबह तेंदुआ हाईवे की सर्विस रोड पर घूमता दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुड़लिया ग्राम प्रधान देवेंद्र ढींगरा का कहना है कि तेंदुए के लगातार दिखाई देने के बावजूद वन विभाग की गश्त के दौरान वह पकड़ में नहीं आ रहा है। लोगों का आरोप है कि ग्रामीण वीडियो बनाकर तेंदुए की मौजूदगी का प्रमाण दे रहे हैं लेकिन वन विभाग अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हाईवे के आसपास दिन-रात भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इसके अलावा जुलाई के अंतिम सप्ताह से कांवड़ यात्रा शुरू होगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में यदि तेंदुआ आबादी या कांवड़ मार्ग पर पहुंच गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, निगरानी बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने की व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते ठोस कदम उठाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में जाने से भी डर रहे किसान
तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण आसपास के किसान सुबह-शाम खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने बच्चों और महिलाओं को भी सुनसान रास्तों पर अकेले नहीं भेजने की सलाह दी है।



टीम को भेजकर लगातार गश्त कराई जा रही है, उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एक पिंजरा लगवाया जाएगा। वहीं, गांव के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। - करन सिंह, वनक्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed