{"_id":"6611819d18a0b42f2a00534c","slug":"father-assaulted-her-daughter-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109356-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिता ने 11 वर्षीय पुत्री से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिता ने 11 वर्षीय पुत्री से किया दुष्कर्म
Sat, 06 Apr 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर के मोहल्ले में वहशी पिता ने अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इससे पहले बच्ची की मां को भी जमकर पीटा। पीड़ित मां ने अपने पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह किराये के मकान में अपने चार बच्चों के साथ रहती है। वहीं, उसका पति शराबी व अय्याश किस्म का है। वह आए दिन शराब पीकर उसके व बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है। चार अप्रैल को आरोपी ने उसकी पिटाई की और घर से भगाने का प्रयास किया।
आरोपी ने उसकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इससे पुत्री के गुप्तांग से खून भी बहने लगा। आरोपी से परेशान होकर जब वह घर में अपना सामान बैग में भर रही थी तो पुत्री ने बताया कि आरोपी पिता ने पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह अपनी पुत्री को साथ लेकर कोतवाली में शिकायत करने पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।