फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   father along with friend murdered his son In Hapur

UP: हापुड़ में पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटे की हत्या, स्कॉर्पियो में मिली तुषार की खून से सनी लाश

Tue, 02 Jun 2026 10:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 02 Jun 2026 10:55 PM IST
सार

मृतक की पत्नी शिखा त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि उनके पति तुषार त्यागी सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी स्कॉर्पियों कार से थोड़ी देर में आने की बात कहकर गए थे। करीब एक घंटे बाद नौ बजे तुषार ने व्हाट्यएप कॉल करते हुए बताया कि मुझे बिट्टू त्यागी व उसके कुछ अन्य मुझे जंगल ले जा रहे हैं और मुझे मारने की बात कह रहे हैं। यह कहकर उसके दोनों फोन स्विच ऑफ हो गए।

विज्ञापन
father along with friend murdered his son In Hapur
मृतक तुषार त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी तुषार त्यागी (25) की सोमवार रात घर से बुलाकर अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। तुषार का शव मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मेरठ बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव पांची के पास उसी की स्कॉपियो कार में पड़ा मिला। उसके सिर व गर्दन में दो गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही एक युवक समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस की जांच में मृतक का हिस्ट्रीशीटर पिता और उसका दोस्त ही हत्यारा निकला। 40 बीघा जमीन को बेचने के विवाद यह हत्या की गई।

विज्ञापन

तुषार ने किया था आखिरी वक्त पर फोन
मंगलवार को मृतक की पत्नी शिखा त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि उनके पति तुषार त्यागी सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी स्कॉर्पियों कार से थोड़ी देर में आने की बात कहकर गए थे। करीब एक घंटे बाद नौ बजे तुषार ने व्हाट्यएप कॉल करते हुए बताया कि मुझे बिट्टू त्यागी व उसके कुछ अन्य मुझे जंगल ले जा रहे हैं और मुझे मारने की बात कह रहे हैं। यह कहकर उसके दोनों फोन स्विच ऑफ हो गए। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे अरविंद उर्फ बिट्टू निवासी त्यागी नगर के मोबाइल नंबर से गांव के युवक क्रिश के फोन पर फोन आया। उस समय क्रिश तुषार के परिजनों के साथ ही उसकी तलाश में जुटा था। बिट्टू ने क्रिश को बताया कि तुषार को उसने गोली मार दी है और इसके बाद बिट्टू का फोन भी बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में मिली तुषार की खून से सनी लाश
शिखा के अनुसार काफी तलाश करने पर तुषार की कार पांची पुल के नीचे खड़ी पाई गई। जिसमें तुषार खून से लथपत पड़ा हुआ था। इसके बाद तुषार की बहन गिन्नी त्यागी ने 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और तुषार को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

अमित गिरफ्तार, पिता फरार
लेकिन देर शाम पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक के पिता सुंदर त्यागी ने ही अपने देहरादून निवासी साथी अमित के साथ घटना को अंजाम दिया था। सुंदर त्यागी हापुड़ देहात थाने का हिस्ट्रीशीटर है और अब वह परिवार से दूर रह रहा था। पुलिस के अनुसार तुषार गांव की 40 बीघा जमीन बेचकर कारोबार करना चाहता था और पिता इसका विरोध कर रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी पिता ने तुषार को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पिता सुंदर त्यागी को पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में नामजद बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी को क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस मामले में इनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

भूख लगने का हवाला देकर बुलाया, फिर कर दी हत्या 
मृतक की बहन मोना ने बताया कि तुषार के पास किसी का फोन आया था कि उसे भूख लग रही और वह खाना लेकर आ जाए। जिसके बाद तुषार अपनी कार से खाना लेकर निकल गया। लेकिन खाना मंगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने तुषार की हत्या कर दी।

पुलिस का बयान
मृतक की पत्नी की तहरीर पर अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी निवासी त्यागीनगर व तरुण त्यागी निवासी गांव दोयमी के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आसपास के सीसीटीवी जांच में पिता सुंदर त्यागी और उसके एक दोस्त अमित की संलिप्तता पाई गई है। अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमीनी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। - अभिजीत सिंह, एसपी ग्रामीण, मेरठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed