फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmers to report paddy crop damage within 72 hours; toll-free number issued.

Hapur News: धान की फसल में नुकसान की सूचना 72 घंटे में दें किसान, टोल फ्री नंबर जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers to report paddy crop damage within 72 hours; toll-free number issued.
हापुड़। बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों से फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के अंदर देने की अपील की है। किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि किसान अपने केसीसी से संबंधित बैंक शाखा कार्यालय व संबंधित बीमा कंपनी के कार्यालय में भी फसल नुकसान की सूचना दे सकते हैं। समय सीमा के भीतर सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों द्वारा बीमित फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के आधार पर पात्र किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति का भुगतान दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फसल बीमा से संबंधित शिकायत या जानकारी के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के हापुड़ जिला व तहसील समन्वयक अमित कुमार से 8090980967 पर संपर्क किया जा सकता है। धौलाना तहसील के समन्वयक देशराज सिंह 9873087500 और गढ़मुक्तेश्वर तहसील के समन्वयक धीरेंद्र सोलंकी 9756482038 पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed