{"_id":"6a3969e67e6107be9f07b2c2","slug":"farmers-lay-siege-to-the-collectorate-demanding-msp-hapur-news-c-135-1-hpr1002-143507-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एमएसपी की मांग पर किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एमएसपी की मांग पर किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट
विज्ञापन
तहसील चौराहे पर भाकियू कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड सरकार का पुतला छीनते पुलिसकर्मी।संवाद
हापुड़। किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय का घेराव कर, जोरदार धरना प्रदर्शन किया। उर्वरकों की ओवर रेटिंग, एमएसपी की मांग समेत गन्ना भुगतान कराने की आवाज उठाई गई।
भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न चरम पर है, न तो उर्वरक मिल रहे हैं और न ही अच्छी गुणवत्ता का बीज मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अंश निर्धारण के सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाया जाए, डीएपी यूरिया व अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नकली कीटनाशक, नकली बीज व मिलावटी उर्वरकों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगायी जाए।
खराब और जांच में फेल हुए बीजों से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। सभी फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करते हुए एमएसपी पर सरकारी खरीद की गारंटी दी जाए। फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाया जाए, साथ ही प्राकृतिक आपदा, आलोवृष्टि, सूखा, कीट रोग से फसल क्षति की भरपाई करायी जाए।
विज्ञापन
आवारा निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। नहरों, रजवाहों व ट्यूबवेलों से पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध करायी जाए, कृषि विद्युत आपूर्ति नियमित व पर्याप्त की जाए। किसानों को कृषि यंत्रों, बीज व कृषि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव व बिना भ्रष्टाचार उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में राधेलाल त्यागी, अमरेश कुमार, अजय त्यागी, रबजीत सिंह, अरविंद चौहान, विनीत कुमार, राजवीर सिंह, नरेश तोमर, जागेश्वर त्यागी, सतीश तोमर, सुंदर त्यागी, विनीत त्यागी, रविंद्र सिंह, कुलदीप सहरावत, अशोक, सुनील, उत्तम, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।