फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmers and Congress workers took out tractor march in Bijapur over diesel crisis

बीजापुर में ट्रैक्टर मार्च: डीजल संकट पर सरकार को घेरा, पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

Mon, 22 Jun 2026 06:42 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 22 Jun 2026 06:42 PM IST
सार

बीजापुर में डीजल की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों ने पर्याप्त डीजल, खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Farmers and Congress workers took out tractor march in Bijapur over diesel crisis
बीजापुर में ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में मानसून पूर्व खेती किसानी के कार्य तेज होने वाले हैं, लेकिन जिले में डीजल की भारी कमी और लगातार बढ़ती कीमतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समस्या को लेकर सोमवार को बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने सैकड़ों किसानों के साथ विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली और सरकार से तत्काल पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन


रैली नैमेड स्थित नए बस स्टैंड से शुरू हुई। सैकड़ों ट्रैक्टरों की लंबी कतार में शामिल किसान नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। रैली विभिन्न डीजल पंपों के सामने से होकर गुजरी, जहां किसानों ने डीजल की पर्याप्त उपलब्धता की मांग की। अंत में रैली नए बस स्टैंड पहुंची, जहां सभा और धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं दिया जा रहा है। इससे खेती किसानी के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने कहा कि ट्रैक्टर खरीदने के लिए वे बैंक से कर्ज लेते हैं और खेती से होने वाली आय से ही उसकी भरपाई करते हैं। लेकिन यदि डीजल ही नहीं मिलेगा तो खेती कैसे होगी और फसल की बुआई कैसे करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि सरकार एक ओर पर्याप्त डीजल की आपूर्ति नहीं कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब होती जा रही है।

रैली को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि मानसून आने वाला है और किसानों को खेती की तैयारियां करनी हैं, लेकिन वे डीजल के लिए भटक रहे हैं। सरकार को बिना किसी परेशानी के किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


इसके बाद विधायक विक्रम मंडावी ने किसानों के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के पेट्रोल पंपों पर डीजल की भारी किल्लत है। लंबी कतारों के कारण किसान खरीफ फसल की जोताई और बुआई नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन में जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराने, किसानों को ट्रैक्टरों के लिए पर्याप्त डीजल देने, आवश्यकता अनुसार ड्रमों में डीजल उपलब्ध कराने, कुटरू, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली, बासागुड़ा और मद्देड क्षेत्रों में नए पेट्रोल पंप खोलने तथा खाद और बीज की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed