{"_id":"67951d64b58663e27b08c86a","slug":"farmer-registry-hapur-news-c-306-1-gha1001-112284-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फार्मर रजिस्ट्री करवाने में किसान हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फार्मर रजिस्ट्री करवाने में किसान हो रहे परेशान
Sat, 25 Jan 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाटा अपलोड कराने के लिए किसान जनसेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं परंतु उनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है।
शासन ने सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा है कि किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त उन्हीं किसानों के खाते में आएगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कराई होगी। इस आदेश के बाद जनसेवा केंद्रों पर किसानों की कतार लगने लगी। लेकिन, सर्वर की धीमी गति बाधा साबित हो रही है। अब किसान रात में जनसेवा केंद्रों पर पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा रहे हैं। सर्वर की गति में अभी तक सुधार नहीं हो सका है। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक किया जा रहा है। काफी संख्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर डाटा पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है। सर्वर की दिक्कतों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रही है।