फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer protest on highway

Hapur News: किसानों का हाईवे-9 पर हंगामा, टोल पर किया कब्जा

Mon, 26 Feb 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 26 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
farmer protest on highway
हापुड़/गढ़/पिलखुवा। एनएच-9 पर सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा से लेकर छिजारसी टोल प्लाजा तक किसानों का कब्जा रहा। इस दौरान हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने जाम लगा दिया। गढ़ में तीन घंटे तक टोल प्लाजा किसानों के कब्जे में रहा। इस दौरान वाहन बिना शुल्क चुकाए ही गुजरते रहे।
विज्ञापन

हापुड़ देहात थाना के सामने भी किसान हाईवे पर लेट गए। उन्हें हटाने पहुंची पुलिस से नोकझोंक भी हुई। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के प्रदर्शन के दौरान जगह जगह भयंकर जाम की स्थिति रही। भाकियू टिकैत ने 26 फरवरी को ट्रैक्टरों के मुंह दिल्ली की ओर करके प्रदर्शन का एलान किया था। पुलिस प्रशासन इस बार किसानों की मंशा भांप नहीं पाया। इस वजह से पहले से किसानों को रोकने का कोई प्रयास नहीं हुआ।
विज्ञापन

गढ़ में अल्लाबख्शपुर के पास स्थित टोल प्लाजा पर भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित नवीन कृषि मंडी के सामने मंडल प्रवक्ता जीते चौहान, हापुड़ में देहात थाना के सामने हाईवे पर कमल सिंह, चौधरी यशवीर सिंह, टेनपाल सिंह और छिजारसी टोल पर ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसान पहुंच गए। पुलिस के रोकने पर किसानों ने हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। दिनेश खेड़ा ने कहा कि जब तक किसानों की सुनवाई नहीं होती, आंदोलन होते रहेंगे। आज हाईवे पर दिल्ली की तरफ को मुंह करके ट्रैक्टर खड़े किए हैं, कल दिल्ली जाने से भी उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेश्वर त्यागी और जीते चौहान ने कहा कि परिणाम चाहे कुछ भी हो, किसान अपनी मांग पूरी कराकर छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता पर आज आंसू गैस छोड़ी जा रही है, सरकार उद्योगपतियों को अमीर बनाने जुटी हुई है। विरोध प्रदर्शन और धरने के दौरान किसानों ने विश्व व्यापार संगठन मुर्दाबाद लिखा हुआ पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गढ़ के अल्लाबख्शपुर में स्थित टोल प्लाजा करीब तीन घंटे तक फ्री रहा। हापुड़ में चार स्थानों पर किसानों का आंदोलन सफल रहा।
किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष सरदार भगत सिंह के नेतृत्व में भी हाफिजपुर क्षेत्र से किसान छिजारसी टोल पर पहुंचे। इस दौरान सरदार अमरीश माहल, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, भागतराम सिंह, दिनेश त्यागी, बबली त्यागी, आरिफ प्रधान, जीत सिंह, रविंद्र सिंह, शब्बू चौधरी, जिले सिंह, अरमान अली, अमजद खान, विरेंद्र सिंह, पीके वर्मा, महीपाल चौहान मौजूद रहे।

एंबुलेंस भी फंसी

हाईवे पर जाम लगने से सामान्य वाहनों के साथ एंबुलेंस भी फंसी रही। हालांकि तीमारदारों के फरियाद करने पर एंबुलेंस को रास्ता दे दिया गया। जाम लगने पर पुलिस को हापुड़ में रूट डायवर्जन करना पड़ा। हाईवे जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोट
किसान छिजारसी और गढ़ टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर के साथ पहुंचे थे। हंगामा कर रहे किसानों से वार्ता करने के लिए पहले से ही पुलिस बल मौजूद था। किसानों को समझाकर शांतिपूर्वक वापस भेज दिया गया। -अभिषेक वर्मा, एसपी हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed