{"_id":"6887ad80fdbd5cf1e30688d8","slug":"farmer-protest-for-ganna-bhugtan-hapur-news-c-135-1-hpr1002-127969-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गन्ना भुगतान के लिए 30 को कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गन्ना भुगतान के लिए 30 को कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान
Mon, 28 Jul 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। भाकियू के पदाधिकारियों की बैठक गांव धनौरा में हुई। इसमें गन्ना भुगतान, बिजली बिलों की समस्या, आलू खरीद संबंधी शिकायत के विरोध में 30 जुलाई को जिला मुख्यालय के घेराव का एलान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक जिया उल हक व संचालन जिला महासचिव कुलदीप राठी ने की। युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि जिले की दोनों चीनी मिलों पर किसानों का 300 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। अभी मिलों ने आधा भुगतान भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि किसानों पर नलकूप बिलों का करोड़ों रुपये बकाया दिखाया जा रहा है। जबकि किसानों ने पूरा भुगतान कर दिया है। किसानों की इन समस्याओं के विरोध में पदाधिकारियों ने 30 जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया। बैठक में नवीन त्यागी, जुगमेंद्र चौधरी, हरीश त्यागी, मुकेश त्यागी, मुजाहिद, राजीव त्यागी, जितेंद्र चौधरी, आवेश चौधरी, विकास त्यागी, शेर चौधरी, मन्नू ठेकेदार, कृष्णा चौधरी, अजय चौधरी, नदीम चौधरी, अमित चौधरी, अशोक त्यागी आदि मौजूद रहे।