फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer protest for dhan price

Hapur News: धान का कम दाम मिलने पर किसानों का हंगामा, एक घंटे बंद रही खरीद

Tue, 30 Sep 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 30 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
farmer protest for dhan price
हापुड़। गढ़ रोड स्थित नवीन कृषि मंडी में धान के कम दाम मिलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। लगभग एक घंटे तक धान की खरीद नहीं होने दी। खराब मौसम के कारण आढ़ती बोली लगाने से बचते रहे, जबकि मंडी में मंगलवार को रिकॉर्ड 25 हजार बोरी धान पहुंचा। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद 3021 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर सहमति बन सकी।
विज्ञापन

धान की कटाई जोरों पर चल रही है। खराब मौसम के कारण किसानों ने मशीनों से ही बड़े पैमाने पर धान कटवाई है। इसके कारण मंगलवार को मंडी परिसर धान से भर गया, लेकिन मौसम खराब होता देख आढ़ती धान की खरीद से बचने लगे। कुछ आढ़तियों ने 2700 से 2900 रुपये तक का रेट निकाला, जबकि सोमवार को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान बिका था।
विज्ञापन


ऐसे में कम दाम मिलने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। मंडी में करीब एक घंटे तक धान की खरीद नहीं होने दी। इसी बीच किसानों ने भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी को सूचना दी। उन्होंने आढ़ती और मंडी समिति की सचिव से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के आढ़ती नरेश त्यागी ने किसानों को खराब मौसम होने के बारे में बताया। उन्होंने प्रदेश की विभिन्न मंडी में मंगलवार को निकाले दामों के बारे में जानकारी दी। करीब एक घंटे की गहमागहमी के बाद 3021 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद पर सहमति बन सकी। किसान भी इस पर सहमत हो गए।



बारिश में भीगा धान, आढ़तियों को नुकसान

दोपहर में करीब 12 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। ऐसे में मंडी परिसर में खुले में पड़ा धान भीग गया। इससे आढ़तियों को नुकसान हुआ। आढ़ती नरेश त्यागी ने बताया कि हापुड़ की मंडी से पंजाब, हरियाणा, बरेली को धान की सप्लाई हो रही है, धान की आवक अब चरम पर है।



कोट -मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान दाम को लेकर असंतुष्ट थे। आढ़तियों और किसानों से वार्ता कर, सहमति बनवा दी गई है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिलेगा। - नीलिमा गौतम, सचिव, मंडी समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed