{"_id":"592058bf4f1c1bd71af238fb","slug":"farmer-did-not-get-5-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की घोषणा के बाद भी किसान को नहीं मिले 5 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की घोषणा के बाद भी किसान को नहीं मिले 5 हजार रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 20 May 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए चौधरी चरण सिंह की जयंती पर क्रोप कटिंग की गन्ना उत्पादन कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसान को डीएम की घोषणा के 6 महीने बाद भी पांच हजार रुपये का पुरस्कार नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
गन्ना विभाग के सैकड़ों चक्कर लगाने के बाद भी पैसा न मिलने पर पीड़ित किसान ने अब डीएम से शिकायत की है। 23 नवंबर 2016 को किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर
विज्ञापन
तत्कालीन डीएम ने गन्ने की क्राप कटिंग की गन्ना उत्पादन कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गांव दयानतपुर के किसान रतिपाल सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा किसान को 5 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की थी। पुरस्कार का यह पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में जाना था। लेकन 6 महीने बीतने के बाद भी अभी तक किसान के खाते में कोई पैसा नहीं पहुंच सका है।
शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर किसान ने मामले की शिकायत की। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि इस मामले की जानकारी करा, किसान को राहत दिलायी जाएगी। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।