फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer dharna

Hapur News: 21 से पहले किसान अधिकारियों से नहीं करेंगे वार्ता

Sun, 19 Jan 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 19 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
farmer dharna
गढ़मुक्तेश्वर। भ्रष्टाचार और अन्य समस्याओं को लेकर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को नौंवे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ता धरनास्थल पर ही संगठन का लगातार विस्तार भी कर रहे हैं। 21 जनवरी से पहले किसान अधिकारियों से कोई वार्ता नहीं करेंगे।
विज्ञापन


धरनास्थल पर हुई पंचायत में फैजान प्रधान ने कहा कि घरौनी और खतौनी बनाने में धांधली की जा रही है, जिसे लेकर कोई भी अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। जिस कारण किसानों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ रही है।
विज्ञापन

युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि अधिकारी किसानों से वार्ता नहीं कर रहे हैं, जिससे किसान आक्रोशित हैं। पंचायत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिकारियों से जो वार्ता 20 जनवरी को होनी थी, वह अब 21 जनवरी को की जाएगी। इसमें भी यदि एडीएम, जिला खनन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्नाधिकारी, एसी ऊर्जा निगम, सिंभावली चीनी मिल कंट्रोलर के अलावा स्थानीय अधिकारी मौजूद नहीं हुए, तो भी किसान वार्ता नहीं करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 20 किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें महात्मा टिकैत का चित्र भेंट किया। धरने में इंसाफ अली, मुकीम चौधरी, दिनेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, लोकेश, अनुज यादव, नितिन ठेकेदार, दीपक यादव, रईस प्रधान, ब्रह्मपाल प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed