{"_id":"65788de01496c459e9014a6b","slug":"farmer-complain-about-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5702-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसान को दिया सरसों का घटिया बीज, पांच बीघा फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसान को दिया सरसों का घटिया बीज, पांच बीघा फसल बर्बाद
Tue, 12 Dec 2023 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मलकपुर के किसानों को गढ़ रोड स्थित एक दुकान से सरसों का खराब बीज दे दिया गया। बुवाई के एक महीने बाद भी फसल नहीं उगी, इस मामले में किसानों ने दुकानदार से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की है।
गांव निवासी किसान भूरू सिंह ने बताया कि उसने हापुड़ की एक दुकान से सरसों का बीज खरीदा था। काफी कहने के बाद भी दुकानदार ने बिल नहीं दिया। सहफसली खेती में सरसों और गन्ना बोया था। लेकिन सरसों उगी ही नहीं, एक महीने तक इंतजार करते रहे, जब फसल बाहर नहीं आयी, इस मामले में दुकानदार से शिकायत की। आरोप है कि दुकानदार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस मामले में किसान ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, अच्छेजा निवासी किसान दीपक त्यागी ने जबरन नैनो यूरिया दिए जाने का आरोप लगाया है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खराब बीज की शिकायत का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।