{"_id":"69692652941d444f4e0a7031","slug":"farmer-capture-seat-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135738-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसानों का संगम के एसी कोच में कब्जा, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसानों का संगम के एसी कोच में कब्जा, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
Thu, 15 Jan 2026 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। प्रयागराज जा रहे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने संगम एक्सप्रेस के एसी कोचों में कब्जा कर लिया। यात्रियों की शिकायत पर हापुड़ स्टेशन पर आरपीएफ और नगर कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को एसी कोच से निकालकर जनरल और स्लीपर में शिफ्ट किया। इस दौरान 15 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही।
पुलिस के अनुसार किसान संगठन के कार्यकर्ता प्रयागराज में होने वाले किसी अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। संगम में मेरठ से किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता एसी कोच में सवार हो गए और लोगों की सीटों पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत के बाद जैसे ही ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर रुकी तो आरपीएफ और नगर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को जैसे तैसे एसी कोच से उतारकर जनरल और स्लीपर कोच में शिफ्ट किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक भी हुई। इस दौरान स्टेशन पर 15 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि यात्रियों की शिकायत के बाद ट्रेन को यहां रोका गया था। कार्यकर्ताओं को दूसरी बॉगी में शिफ्ट करा दिया गया।