{"_id":"685989a58530b055e10d0b08","slug":"farm-owner-beat-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-126330-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खेत में जामुन तोड़ रहे किशोर को उठाकर पटका, सिर में आए दस टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खेत में जामुन तोड़ रहे किशोर को उठाकर पटका, सिर में आए दस टांके
Mon, 23 Jun 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। छुट्टियों में ननिहाल आए किशोर को खेत में जामुन तोड़ना महंगा पड़ गया। खेत मालिक के पुत्र ने किशोर को उठाकर ईंटों पर पटक दिया, इससे वह लहूलुहान हो गया। किशोर के सिर में दस टांके आए हैं। आरोप है कि किशोर का लोअर उतारने का भी प्रयास किया। मामले में कार्रवाई के लिए परिजनों ने थाने में शिकायत की है।
धौलाना कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ला में किशोर गर्मी की छुट्टियों में अपने ननिहाल आया हुआ था। किशोर अपने तीन-चार साथियों के साथ करनपुर जट्ट मार्ग पर स्थित एक खेत में जामुन तोड़ने गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे युवक ने उन्हें गालियां दीं। साथी बच्चे तो डरकर भाग गए, लेकिन पीड़ित वहीं रह गया।
किशोर ने बताया कि आरोपी ने पहले उसका पता पूछा और फिर लोअर उतारने की कोशिश की। विरोध करने और शोर मचाने पर युवक ने उसे उठाकर ईंटों के ढेर पर पटक दिया, इससे उसका सिर फट गया। खून बहता देख आरोपी उसे पास के एक डॉक्टर के पास ले गया और सिर में टांके लगवाकर गांव के बाहरी रास्ते में छोड़ भागा। गुस्साए परिजन थाने पहुंचे। आरोप है कि पूछताछ के दौरान एक दरोगा ने किशोर को गुमराह कर बयान बदलवाने की कोशिश की, जिससे नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।