फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farm neighbor accused of murderous attack

Hapur News: खेत पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farm neighbor accused of murderous attack
सिंभावली। गांव सैना निवासी किसान कुलदीप सिरोही ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। कुलदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत पड़ोसी किसान ने रास्ते में खोदाई कर गड्ढे कर दिए। जिसके बाद आरोपी ने उनके खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल भी नष्ट कर दी। विरोध करने पर आरोपी और उसके दो बेटों ने अभद्रता की। वहीं, जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं आरोपी उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन छीनकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना पुलिस ने बताया कि घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed