फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farji pramanpatra do satir arrest

Hapur News: फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 19 Apr 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
farji pramanpatra do satir arrest
हापुड़। थाना देहात पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से फर्जी प्रपत्र (जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 39 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, चार आधार कार्ड, दो मोबाइल व हजारों रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पिछले मुखबिर के माध्यम से फर्जी प्रपत्र बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों की सूचना पुलिस को मिली। इस पर थाना देहात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी निरीक्षक नजीर अली खान की टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बृहस्पतिवार को मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो दोनों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करते हैं। दोनों की पहचान सलीम निवासी गांव भाड़ेपुर जिला गाजियाबाद व प्रदीप चौहान निवासी मोहल्ला सेवानगर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये दोनों क्लोन वेबसाइट के माध्यम से अपात्र लोगों के फर्जी प्रपत्र (जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) तैयार कर आर्थिक लाभ कमा चुके हैं। दोनों आरोपी इस काम को पिछले करीब छह माह से कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed