फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   faque number plate of car

Hapur News: कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा भट्ठा कारोबारी फरार, साथी गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
faque number plate of car
गढ़मुक्तश्वर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक लग्जरी कार के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस को देख भाग निकला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चलाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस टीम मेरठ रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध कार आने की सूचना मिली। पुलिस सतर्क हो गई, इस दौरान मेरठ की तरफ से एक लग्जरी कार पुलिसकर्मियों को आती दिखाई दी। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति भाग निकला। लेकिन पुलिसकर्मियों ने चालक को हिरासत में ले लिया। जिसने अपना नाम लालचंद निवासी गांव दौलतपुर महमूदपुर बसखारी जनपद आंबेडकर नगर बताया। उसने बताया कि भागने वाला व्यक्ति मुज्जमिल हयात निवासी दौताई है। लालचंद से कार के दस्तावेज मांगे गए, तो कार का इंजन नंबर, रंग समेत नंबर प्लेट तक फर्जी मिली। जिसके बाद पुलिस आरोपी को कार समेत लेकर कोतवाली पहुंची। जहां सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह काफी दिनों से मुजिम्मल के साथ रहता है। यह कार मुजिम्मल ने ही दिल्ली से चोरी की थी। जिसके बाद उन्होंने मिलकर कार की फर्जी आरसी और रसीद तैयार कर ली। जो पिछले कई दिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने बताया कि एसआई सौरभ गंगवार ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात तैयार कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, आरोपी लालचंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं फरार आरोपी मुजम्मिल की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले जाली करंसी के मामले में मुजम्मिल हुआ था गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद नार्थ गोवा के आगासाई थाना क्षेत्र के एक रेस्तरां में 27 अगस्त 2019 को मेरठ निवासी मोहम्मद शादाब को जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में बताया कि जाली करेंसी के काम में गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी मुज्जमिल हयात उसका साथी है। गोवा पुलिस ने गढ़ में दबिश देकर मुज्जमिल हयात को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मुज्जमिल काफी चर्चाओं में रहा था।


बसपा छोड़कर सपा में हुआ था शामिल
2012 में सपा से अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने पर बसपा को छोड़कर मुजम्मिल समाजवादी पार्टी में आया था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ सपा नेता मुजम्मिल हयात के फोटो भी हैं। वर्तमान में मुज्जमिल दो ईंट भट्ठे का भी संचालन कर रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed